अनार तथा इसके छिलके के फायदे और उपयोग, अनार से होने वाले हानि

अनार ऐसा फल है, जो सालो भर मिलती हैं। इसका जूस काफी फायदेमंद होता है और लोग इसे काफी पसंद से खाते भी हैं. यह भोजन के समान पुष्टिकारक और उपयोगी हैं। अनार खाने में स्वादिष्ट लगने के साथ साथ पोषक तत्वो से भरपूर होता है। अनार शरीर में खून बढ़ाने के साथ साथ शरीर में होने वाली बीमारियों को भी दूर भगाता है। आज हम आपको अनार के कुछ ऐसे फायदों के बारे में बतायेगे, जिनके इस्तेमाल से आप खुद को स्वस्थ रखने के साथ साथ अपनी सुंदरता को भी बढा सकते है।

अनार के फायदे और उपयोग :


1). अनार नियमित खाने से याददाश्त सम्बन्धित समस्या नहीं होती है।
2). अनार के जूस में फ्रुक्टोज होता हैं. जो ब्लड में शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता हैं। यह रक्त के दबाव को सही रख कर ब्लड प्रेशर को सही रखता हैं। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या हो, जिन लोगो का ब्लड प्रेशर अधिक रहता है, उन्हें रोजाना अनार का जूस पीना चाहिए। अनार का जूस ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल रखने में मदद करता है। लेकिन अगर अनार खाने के साथ साथ ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल करने के लिए दवाई भी खायी जाये, तो इसका साइड इफ़ेक्ट भी हो सकता है क्यूंकि ब्लड प्रेशर पर फल और मेडिसिन दोनों अपना प्रभाव छोड़ेंगे. अनार का रस रक्त के दवाब को बनाये रखता हैं जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता हैं।
3). यह जोड़ों को कमजोर होने नहीं देता है, हड्डियों को मजबूत बनाता हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता हैं जो कि शरीर के टोक्सिंस को बाहर निकलता हैं। WBC की संख्या को ज्यादा कर इम्यून सिस्टम को मजबूत करता हैं और रोगियों को रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता हैं। इस तरह अनार के रोजाना सेवन से कैंसर पीड़ित अपनी बीमारी को बढ़ने से रोकते हैं।
4). अनार खाने से चर्बी नहीं बढ़ती हैं।
5). जी मचलने पर इसका जूस पीना फायदेमंद होता हैं।
6). यह दस्त में भी असरदार हैं। अनार की पत्तियों की चाय बनाकर पीने से पाचन संबंधी समस्याओं में भी बहुत आराम मिलता है। दस्त और कॉलरा जैसी बीमारियों में अनार का जूस पीने से राहत मिलती हैं। मधुमेह के रोगियों को अनार खाने की सलाह दी जाती है इससे कॉरोनरी रोगों का खतरा कम होता है। यह न केवक दस्त के दौरान रक्तस्राव को रोकने में मदद करता है बल्कि पाचन में सुधार लाता है। इसके अलावा यह आंत की सूजन को कम करता है और बवासीर की समस्या को भी दूर करने में सहायक होता है।
7). अनार का जूस प्रोस्ट्रेट कैंसर से लड़ने में मदद करता है। अनार ब्रेस्ट कैंसर और फेफड़ो के कैंसर को रोकने में भी अहम भूमिका निभाता हैं।
8). गठिया के रोगी के लिए भी यह फायदेमंद हैं।
9). अनार शरीर में खून के थक्के नहीं बनने देता हैं। क्योंकी ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ते रहता है और शरीर में खून का संचालन सही प्रकार करता हैं।
10). अनार आपको समय से पहले बूढ़ा नहीं दिखने देता हैं।
11). गर्भवती महिला को हर दिन अनार का जूस पीना चाहिए. इससे बच्चे के कम वजन जैसी बीमारी का सामना नहीं करना पड़ता और स्वस्थ बच्चे पैदा होता है।
12). अनार के दैनिक सेवन से दांतों सम्बन्धित समस्या नियंत्रित रहता है और सेक्स ड्राइव को बढ़ाने में मदद करता हैं।
13). अनार त्वचा की नमी को बरकरार रखने में मदद करता है atha त्वचा पर सूर्य की किरणों का नकारात्मक असर नहीं पड़ता है।
14). अनार खाने से खून में आयरन की मात्रा बढ़ती है, अल्जाइमर और अनीमिया की बीमारी से छुटकारा मिलता है।
15). अनार में पाये जाने वाले एंटी एजिंग गुण के कारण चेहरे से झुर्रिया कम होती है। यह चेहरे से डार्क सर्कल,पिम्पल्स और सभी प्रकार के दाग धब्बे दूर करता है।
16).अनार खाने से मोटापा कम होता है।
17).अनार का जूस पीने से यूरिन सिस्टम का संतुलन बना रहता है। किडनी के लिए भी अनार का सेवन करना अच्छा माना जाता है।
18).यह दिल के मरीज को बहुत अधिक लाभ देता हैं। रक्त वाहिकाओं की सुजन कम करता हैं। यह शरीर में प्राकृतिक एस्प्रिन की तरह काम करता हैं। अनार खून को पतला रखता हैं खून को जमने नहीं देता।
19). अनार पित्तनाशक, कृमि का नाश करने वाला, पेट रोगों के लिए हितकारी तथा घबराहट को दूर करने वाला होता है।

अनार के छिलके के फायदे

फल के रूप में अनार और उसके जूस के फायदों के बारे में तो सभी जानते हैं. सेहत पर अनार के पड़ने वाले असर से भी सभी परिचित बाद में होंगे. अनार के अत्यंत फायदेमंद गुणों के बारे में जाना अब अनार के छिलके के फायदों के बारे में भी परिचित होते हैं।
1). झुर्रियों की रोकथाम और त्वचा को जवाँ बनाये रखने के लिये अनार के छिलकों को सुखाकर गुलाब जल के साथ मिला कर लेप बनाये और इसे अपने चेहरे पर लगायें।
2). अनार के छिलको को सुखाकर शहद और ब्राउन शुगर के साथ अच्छी तरह मिला लेंइसके रोजाना इस्तेमाल से आपका चेहरा चमक उठेगा।
3). गले की खरास हो या खाँसी दोनों ही स्थितियों में अनार के छिलकों से तैयार किये गये चूर्ण को पानी में उबाल कर गरारे करने पर राहत मिलती हैं।
4). साँसों की बदबू, मुँह के छालों और दाँत सम्बन्धी समस्याओं के निदान के लिये भी अनार के छिलकों का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। इसके लिये अनार के छिलकों को सुखाकर बनी चूर्ण को गिलास भर पानी में मिलाकर गरारे करें।
5). अनार के छिलकों में पाये जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में कॉलेस्ट्रोल की सही मात्रा बनाये रखने में मदद करते हैं।
6). मुहांसो की समस्या से परेशान लोगों के लिये भी यह फायदेमंद हैं। इसके छिलकों को सुखाने के बाद भून कर चेहरे पर लगाने से मुंहासों की समस्या से मुक्ति पायी जा सकती हैं।
7). एंटीबैक्टीरियल एंड एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होने की वजह से अनार का छिलका शरीर की हड्डियों को स्वस्थ्य रखता है।
8). अनार का छिलके में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं जो खतरनाक हृदय रोगों के खिलाफ लड़ने में सक्षम है। इसकी सहायता से आप तनाव और उच्च रक्तचाप को भी कम या नियंत्रण में ला सकते हैं।
9). आनार के छिलके से पेट स्वस्थ्य रहता है।
10). सूखे अनार के छिलकों का चूर्ण दिन में 2-3 बार एक-एक चम्मच ताजा पानी के साथ लेने से बार-बार पेशाब आने की समस्या ठीक हो जाती है।

अनार में पाए जाने वाले तत्व:


1. ओमेगा 5
2. फास्फोरस
3. फोलिक एसिड
4. राइबोफ्लेबिन
5. कैल्शियम
6. थायमिन
7. पॉली अनसेचुरेटेड फटी एसिड
8. एंटीऑक्सीडेंट
9. पोटेशियम
10. विटामिन A, C, E
11. आयरन
12. एलजिक एसिड

अनार से हानि-

किसी भी फल के अंदर गुण मौजूद हैं, तो अवगुण भी हैं वैसे ही अनार के भी अवगुण हैं। इन्हें अवगुण नहीं कह सकते हैं लेकिन कुछ विशेष लक्षणों के चलते इसका सेवन करना हानिकारक हो सकता है|
1). जिन लोगो को किसी भी तरह की एलर्जी हैं अनार का सेवन उस एलर्जी को बढ़ा सकता हैं।
2). अनार का रस इन्फ्लूएंजा, खांसी, और कब्ज से पीढित व्यक्ति को नहीं दिया जाना चाहिये।
3). अनार ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करता हैं लेकिन इसके सेवन के साथ मेडिसिन भी ली जाए तो इफ़ेक्ट गलत हो सकता हैं।
4). कुछ बिमारियों में ली जाने वाली मेडिसिन के साथ अनार को लेने से उसके नुकसान सामने आते हैं जैसे एड्स या मानसिक बीमारी में।

अनार तथा इसके छिलके के फायदे और उपयोग, अनार से होने वाले हानि अनार  तथा  इसके छिलके के फायदे और उपयोग, अनार से होने वाले हानि Reviewed by dheeraj on 00:15 Rating: 5

No comments:

Google Adsense